लालकुआँ–बिंदुखत्ता में वन सुरक्षा दस्ते की बड़ी कार्रवाई!
बिना नंबर ट्रैक्टर–ट्रॉली में अवैध आर.बी.एम. परिवहन पकड़ा, चालक मौके से फरार!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआँ/बिंदुखत्ता।
लालकुआँ–बिंदुखत्ता क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान कालिका मंदिर के समीप वन सुरक्षा दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री के परिवहन का खुलासा किया।
गश्त कर रही टीम को एक बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर–ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में आर.बी.एम. (खनिज सामग्री) ले जाते हुए दिखाई दी। जब वन सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर–ट्रॉली को रास्ते में ही खड़ा कर आबादी क्षेत्र की ओर फरार हो गया।
मौके पर जांच करने पर पाया गया कि ट्रैक्टर–ट्रॉली में लदी आर.बी.एम. के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज (रवन्ना/अनुमति पत्र) मौजूद नहीं थे। वन सुरक्षा दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर–ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर निजी संसाधनों के माध्यम से लालकुआँ डौली रेंज वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया।
प्रकरण में वन अधिनियम एवं खनन नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई गतिमान है। वन विभाग द्वारा फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ संदेश दिया है कि वन क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई में शामिल वन सुरक्षा दस्ता!
नवीन सिंह रैकवाल – प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (सुरक्षा बल)
धन सिंह अधिकारी – वन दरोगा
दिनेश पंत – वन दरोगा
प्रकाश तिवारी – वन दरोगा
कृष्ण चंद्र शर्मा – वन दरोगा
दया किशन जोशी – वन आरक्षी
ललित बिष्ट – वन आरक्षी
चंदन वेदी – वाहन चालक
