कालिका माता मंदिर भानदेव नवाड़ में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ!
कल परायण, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता
हल्दूचौड़! भानदेव नवाड़ स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर में रविवार से संगीतमय अखंड रामायण पाठ का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन प्रारंभ हो गया है। आयोजन के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया है और क्षेत्रभर से श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
अखंड रामायण पाठ का संगीतमय वाचन भजन मंडलियों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण राममय बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गई हैं।
कार्यक्रम के तहत सोमवार को अखंड रामायण पाठ का परायण किया जाएगा, जिसके उपरांत विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न होगा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के अनेक युवा एवं ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। व्यवस्थाओं में जगदीश सनवाल, पूरन तिवारी, निशु सनवाल, सतीश बमेटा, दिनेश बमेटा, कमलेश बमेटा, मुकेश गरवाल, मोहित बमेटा, गणेश दत्त बमेटा, विजय बमेटा, खीमानंद बमेटा, मनोज बमेटा, भुवन बमेटा, ललित बमेटा, सुरेश बमेटा, विक्की बमेटा, लक्की बमेटा, पूरन बमेटा, तारादत्त बमेटा, मुकेश बमेटा, अमित सनवाल, गुड्डू सनवाल, हेम सनवाल, अन्नू सनवाल, करन सनवाल, सुरेश सनवाल, गोविंद सनवाल सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं आस्था का माहौल बना हुआ है।
