रामनगर पालिका में टेंडरों की ‘बंदरबांट’ पर जांच तेज
एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने शुरू की वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल!
कारण तिवारी संवाददाता दर्पण न्यूज 24/7 रामनगर।
नगर पालिका रामनगर में टेंडर प्रक्रिया में कथित बंदरबांट और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद मामला गरमा गया है। शुक्रवार को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि रामनगर निवासी अरविंद कुमार ने वित्त सचिव को लिखित शिकायत भेजकर नगर पालिका में टेंडर आवंटन के दौरान गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वित्त सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को जांच अधिकारी नामित किया।
जांच के दौरान एडीएम ने शिकायतकर्ता अरविंद कुमार से मुलाकात कर आरोपों से जुड़े दस्तावेज और विस्तृत जानकारी ली। अरविंद कुमार का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में खुलेआम बंदरबांट की गई, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने नगर पालिका के अधिकारियों से भी पूछताछ की और टेंडर आवंटन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटाई। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी और यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
