90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों का बीएलएम अकैडमी में भव्य सम्मान!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलएम अकैडमी के मेधावी विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विद्यालय की छात्रा अनन्या पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सौम्या तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा बिपाशा पौर्याल ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है।
90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह के दौरान सम्मानित कर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया।
प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कन्वर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
