आंचल दुग्ध संघ पर अपर सचिव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली थाह!
दुग्ध समितियों में पहुंचे सुरेश जोशी, उपभोक्ताओं और दुग्ध उत्पादकों से किया सीधा संवाद!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिव एवं डेरी विकास विभाग के निदेशक सुरेश जोशी ने शुक्रवार को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (आंचल दुग्ध संघ) लालकुआं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्द्वानी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण दुग्ध समितियों तक पहुंचकर दुग्ध संग्रहण, विपणन और वितरण व्यवस्था का गहन जायजा लिया।
अपर सचिव ने हल्द्वानी क्षेत्र में आंचल दुग्ध विक्रेताओं से सीधे संवाद करते हुए दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री, आपूर्ति और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने के निर्देश दिए और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इसके बाद सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध संघ से संबद्ध हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा और चांदनी चौक स्थित दुग्ध समितियों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से मुलाकात कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संग्रहण कार्य, रिकॉर्ड व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति को भी परखा गया।
औचक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले, जिस पर अपर सचिव ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आंचल की सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए।
इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा तथा मार्ग प्रभारी लक्ष्मी पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद
