हल्द्वानी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. विजय तिवारी की पत्नी श्रीमती निर्मला तिवारी का निधन,पत्रकारिता जगत, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर।
प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक संजय तलवार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने किया शोक व्यक्त।
हल्द्वानी। स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व वन एवं आबकारी मंत्री गोवर्धन तिवारी की पुत्रवधू तथा प्रेस क्लब हल्द्वानी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला तिवारी का शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती निर्मला तिवारी के निधन पर भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ नैनीताल के संयोजक चंद्रशेखर पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक संजय तलवार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी श्रीमती निर्मला तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परिवार लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक जीवन से जुड़ा रहा है तथा यह क्षति अत्यंत दुखद और अपूरणीय है।
परिजनों के अनुसार, शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 8:30 बजे उनके रामपुर रोड स्थित आवास से अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी, जिसके बाद रानीबाग श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दर्पण न्यूज 24/7 ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
