








ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस को मिली ये सफलता, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार!
हल्दूचौड़। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपाल राम टम्टा पुत्र शेर राम टम्टा, निवासी खड़कपुर मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने अभियान के तहत उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
