खबरें शेयर करें -

यूजीसी-नेट में अभिषेक भट्ट की शानदार सफलता, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत का बढ़ा मान!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता, रानीखेत।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के संगीत विभाग के लिए गर्व का क्षण है। विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के शोध निर्देशन में अध्ययनरत शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने यूजीसी-नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
अभिषेक भट्ट की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी ने इसे शोधार्थी की कड़ी मेहनत, निरंतर लगन और साधना का प्रतिफल बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक है।
यूजीसी-नेट देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी उच्च शिक्षा, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.एन. तिवारी सहित समस्त प्राध्यापकगणों ने अभिषेक भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और महाविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा और सुदृढ़ होगी।

उत्तराखंड