खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24×7 – बड़ी ख़बर
किच्छा में आज चला प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी हंटर, SDM के नेतृत्व में लेफ्ट पाँहा नहर किनारे हटाए गए अवैध कब्जे

किच्छा। तहसील किच्छा क्षेत्र में आज 19 नवंबर 2025 को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपजिलाधिकारी किच्छा के नेतृत्व में ग्राम सिरौलीकलां और किच्छा क्षेत्र में लेफ्ट पाँहा नहर के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमणों को शांतिपूर्वक तरीके से हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि मौके पर राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहे।

प्रशासनिक टीम ने नहर किनारे बने अवैध ढांचे तोड़े तथा कब्जाधारकों को पूर्व में जारी नोटिसों के आधार पर सख्त चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नहरों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय क्षेत्र में इस अभियान की व्यापक चर्चा रही और लोग इसे प्रशासन की बड़ी तथा प्रभावी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड