मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में नव निर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण, आस्था और विकास का संगम।
दर्पण न्यूज 24*7
लालकुआं। नगर के प्राचीनतम और आस्था के केंद्र मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक विकास भवन का आज विधिवत एवं भव्य लोकार्पण किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस पावन समारोह में आस्था, संस्कृति और सामाजिक विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर नगरवासियों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। यहां सामुदायिक भवन का लोकार्पण करना उनके लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी के इस पवित्र धाम में सामुदायिक भवन निर्माण में सहयोग करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन स्थानीय जनता के लिए अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों का केन्द्र बनेगा।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, मां भद्रकाली मंदिर समिति के आचार्य पंडित योगेश पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, महामंत्री भुवन पांडे, रवि शंकर तिवारी, अवनीश त्यागी, बीना जोशी, गीता पांडे, दीप्ति पांडे, मीना रावत, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, किशन भट्ट, सभासद योगेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
