खबरें शेयर करें -

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने दी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपलब्धियों को बताया प्रेरणास्रोत।
नैनीताल/लालकुआं।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने नववर्ष के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
इस अवसर पर विजय रोहित दुमका ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि “विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।”
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जैसे अभियानों के माध्यम से विधायक डॉ. बिष्ट ने गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर किए गए जागरूकता अभियान और किसानों के हित में उठाए गए कदम क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।”
अपने नववर्ष संदेश में विजय रोहित दुमका ने कहा कि “नया साल नई उम्मीदों और नए संकल्पों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। संगठन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।”
अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के लिए उन्नति, शांति और खुशहाली से भरा हो।

उत्तराखंड