नव वर्ष पर जनप्रतिनिधियों का संदेश: क्षेत्र के विकास, खुशहाली और एकजुटता का लिया संकल्प।

हल्द्वानी/लालकुआं।
नव वर्ष के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुमका ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जनप्रतिनिधियों ने नए वर्ष को विकास, समरसता और जनकल्याण के लिए समर्पित बताते हुए जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि नया वर्ष नई उम्मीदों और नए संकल्पों का प्रतीक है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “नव वर्ष हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। जनसेवा ही मेरा सर्वोच्च लक्ष्य रहा है और आगे भी रहेगा।”
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने नव वर्ष को जनआकांक्षाओं की पूर्ति का वर्ष बताते हुए कहा,
“नया साल क्षेत्र के लिए विकास की नई इबारत लिखेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
वहीं पूर्व विधायक नवीन दुमका ने सामाजिक सौहार्द और एकता पर जोर देते हुए कहा,
“नव वर्ष हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मेरा विश्वास है कि आने वाला वर्ष क्षेत्र के युवाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।”
तीनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से नव वर्ष में आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
