खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला उजागर!
₹2500 में सिलेंडर बेचने का आरोप, पार्षद की सूचना पर जांच की मांग!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैस वितरण के दौरान एक डिलीवरी मैन ने उपभोक्ता को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया।
जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को आनंदबाग वार्ड नंबर 11 में गैस वितरण के दौरान हल्द्वानी गैस सर्विस के एक डिलीवरी मैन (ठेकेदार कर्मचारी शिब्बू) द्वारा एक उपभोक्ता को करीब ₹2500 में घरेलू गैस सिलेंडर बेचा गया।
इसकी सूचना वार्ड पार्षद रवि जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मामला संज्ञान में आया।
हल्द्वानी गैस सर्विस प्रबंधन की ओर से कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रबंधन का कहना है कि मामले की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर ही लें और किसी भी प्रकार की अधिक वसूली की शिकायत तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

उत्तराखंड