खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24×7 एक्सक्लूसिव:

नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जनता से की मुलाकात — नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायज़ा।

प्रमोद बमेटा

दर्पण न्यूज 24×7 | नैनीताल | 27 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सीएम ने लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया और शहर की सुबह की खूबसूरती के बीच जनसंपर्क का यह विशेष क्षण चर्चा का विषय बना रहा।
मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम ने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया।

नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने आगे मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए ₹11 करोड़ की स्वीकृति दी जा चुकी है और कार्य तीव्र गति से प्रगतिशील हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

“नैनीताल की सांस्कृतिक पहचान नैना देवी मंदिर को नया और दिव्य रूप देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।”

अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा

सीएम धामी ने मिशन के अंतर्गत चल रहे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की, जिनमें—

  • डीएसए मैदान का सुधार,
  • वलिया नाला कार्य,
  • ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्य शामिल हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को सभी परियोजनाओं की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *