खबरें शेयर करें -

चिल्ड्रेन्स एकेडमी में आज होगा भव्य ‘अभिनंदन’ सम्मान समारोह!
दर्पण न्यूज 24/7 | हल्दूचौड़
हल्दूचौड़ स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी में आज 5वां ‘अभिनंदन’ वार्षिक सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिवंगत सेवानिवृत्त आई आर एस अधिकारी स्व. कृष्ण स्वरूप पाठक  की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। साथ ही यह आयोजन स्व. कृष्ण स्वरूप पाठक द्वारा जीवनभर अपनाए गए ईमानदारी, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को याद करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से कृष्ण स्वरूप पाठक ऑडिटोरियम में होगी। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं तथा स्व. कृष्ण स्वरूप पाठक के प्रेरणादायी जीवन को नमन करें।