खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में “गिफ्ट स्टेशन” का भव्य शुभारंभ, “खुशियों की सौगात” बनी आकर्षण का केंद्र!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। शहरवासियों के लिए खुशियों और उपहारों की नई सौगात लेकर आए “गिफ्ट स्टेशन” का गुरुवार को भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमामयी माहौल के बीच संपन्न हुआ। नैनीताल रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के सामने, डीपी नानक एवं तनिष्क के समीप आयोजित उद्घाटन समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
“Unwrapping Joy” यानी “खुशियों की सौगात खोलते हुए” थीम पर आधारित इस आकर्षक गिफ्ट स्टेशन में जन्मदिन, सालगिरह, पारिवारिक आयोजनों और हर खास मौके के लिए आधुनिक एवं खूबसूरत उपहारों की विशेष श्रृंखला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ संजय तलवार, सुनील तलवार समेत तलवार परिवार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “गिफ्ट स्टेशन” केवल उपहारों की दुकान नहीं, बल्कि रिश्तों में खुशियों और अपनत्व को संजोने का माध्यम बनेगा।
समारोह में उत्तराखंड के प्रमुख व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल, विवेक मिश्रा, पंकज जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, दलीप सिंह गड़िया, गिरीश गोस्वामी, अरविंद मालिक, प्रमोद बमेटा, राजेंद्र सिंह अधिकारी समेत अनेक प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट, रंगीन रोशनी और गुब्बारों से विशेष रूप दिया गया था। अतिथियों के लिए स्वागत एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तलवार परिवार को शुभकामनाएं दीं।
भव्य आयोजन, आत्मीय आतिथ्य और शहर के प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया।

उत्तराखंड