खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा रामलीला का भव्य मंचन!
रामलीला मंच पर विधायक निधि से बनेगा टीन शेड, जल्द होगा शिलान्यास!
दर्पण न्यूज 24/7। हल्दूचौड़! रामलीला कमेटी, हल्दूचौड़ की आवश्यक बैठक मंगलवार को रामलीला मैदान स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय में कमेटी अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैंक खाते में जमा ₹64,241 की राशि का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 11 अक्टूबर 2026 से श्री रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा तथा 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) तक भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा।
कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि  विधायक निधि से स्वीकृत रामलीला मंच के टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास शीघ्र कराया जाएगा। शिलान्यास की तिथि जल्द घोषित की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा अगली बैठक में तय करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में संरक्षक उमेश चन्द कबड़वाल, अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का, दया किशन कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश शर्मा, हरीश सिंह बिष्ट, भुवन सिंह पवार, दया किशन बमेटा, चंद्रबल्लभ खोलिया (कोषाध्यक्ष), मनोज कोठारी, कैलाश बमेटा, कार्तिक बमेटा, योगेश दुम्का, कपिल राणा, पवन दुम्का, विजय दुम्का, राहुल दुम्का एवं महेंद्र सरदार सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उत्तराखंड