खबरें शेयर करें -

सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर ब्लॉक के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से किया पदमुक्त।
गैर कानूनी मामले में वांछित होने की सूचना मिलने के बाद लिया निर्णय, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को भेजा पत्र।
दर्पण न्यूज 24×7 | ऊधम सिंह नगर
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काशीपुर विकासखंड के लिए नामित अपने सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में सांसद ने  जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र के अनुसार, विजय कुमार  निवासी गिरीताल मंदिर पार्क, रामदेई भवन, वार्ड संख्या-1, काशीपुर को कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विकासखंड काशीपुर की विकास संबंधी त्रैमासिक बैठकों में सांसद की अनुपस्थिति में प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद प्रतिनिधि नामित किया गया था। पत्र में यह भी उल्लेख है कि विजय कुमार काशीपुर की ब्लॉक प्रमुख के पति हैं।
सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि विजय कुमार किसी गैर कानूनी मामले में वांछित हैं। ऐसी स्थिति सांसद प्रतिनिधि जैसे पद की गरिमा और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया।
सांसद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनके स्तर से आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाए।

उत्तराखंड