








कुमाऊं रेंज की मासिक अपराध बैठक आज, आईजी लेंगी समीक्षा!
हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आज 18 अगस्त को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र की अध्यक्षता में मासिक अपराध बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक कुमाऊं रेंज के कैंप कार्यालय हल्द्वानी में होगी।
बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के जनपद प्रभारी शामिल होंगे। इस दौरान संबंधित जिलों में अपराध की स्थिति, कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों तथा अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
बैठक के बाद मीडिया बंधुओं को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए दोपहर 1 बजे कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आमंत्रित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और पोर्टल मीडिया के प्रतिनिधियों से बैठक की कवरेज के लिए उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
मीडिया सेल, कुमाऊं रेंज द्वारा जारी आमंत्रण में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
