हल्द्वानी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी! मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आदर्श कॉलोनी, गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर 1 निवासी हेम चंद लोहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 2 मार्च 2026 को अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव थापला, ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 मार्च को जब वह वापस हल्द्वानी लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर घर में रखे सोने के जेवरात, जिनमें मटरमाला (लगभग 2 तोला), पाइपमाला (करीब डेढ़ तोला), नथ (लगभग चौथाई तोला), मांगटीका (6 आना), पोहची (करीब 2 तोला), झुमके की एक जोड़ी (करीब चौथाई तोला) और हार (करीब 2 तोला) के साथ ही घर में रखे करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
घटना के बाद हेम चंद लोहनी ने मुखानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई
