खबरें शेयर करें -

लालकुआं पुलिस की कार्रवाई! वारंटी गिरफ्तार।
दर्पण न्यूज 24/7लालकुआं!

नैनीताल जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने राजकुमार यादव निवासी लालकुआं को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पकड़ा।
अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4943/20, धारा 269/270 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दया किशन सती, हेड कांस्टेबल वीर सिंह व कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।

उत्तराखंड