विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्दूचौड़ महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण।
हल्दूचौड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह के निर्देशन में उन्नत भारत अभियान, ईको क्लब, रेड क्रॉस, बीएड विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर एवं हर्बल बॉटेनिकल गार्डन में नीम, आंवला, तुलसी, अमलतास, बेल, बेला, सिल्वर ओक, गुलमोहर, मोरिंगा एवं चम्पा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपने गांवों तथा आसपास के क्षेत्रों में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, प्रो. बीना मथेला, प्रो. ललित मोहन पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, हेमा जीना, राकेश कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. भारत सिंह डोबाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे एवं डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने संयुक्त रूप से किया।
फोटो ।विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्दूचौड़ महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करते प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं।
