








आज इन क्षेत्रों में पहुंचेगी रसोई गैस, 10 अप्रैल तक की बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर!
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जारी किया दोनों इंडेन गैस एजेंसियों का वितरण रोस्टर!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं संवाददाता।
क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शुरूचि इंडेन गैस सर्विस एवं आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
जारी रोस्टर के अनुसार, शुरूचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा परमा, देवरामपुर गेट, बच्चीधर्मा, दीना, दीना डी क्लास, दौलिया, ट्रांसपोर्ट लाइन, हाटाग्राम, बंगाली कॉलोनी तथा इंद्रा नगर-1 क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी के अंतर्गत दुर्गापालपुर परमा, पेशकारपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, जगदम्बा कॉलोनी, बकुलिया, हरिपुर लालमणि, जीतपुर नेगी, बजवालपुर, तीनपानी सोनकर फार्म, एकता विहार (वार्ड-15), बच्चर्चापुर, धनपुर, प्रगति विहार, अमना विहार, शक्ति विहार, पुष्प गली, वृंदावन कॉलोनी, नागेश्वर महादेव कॉलोनी, बोरा कॉलोनी, भरतपुर (भाग-1 व 2), हरमपुर कवीरा तथा खुशालपुर क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें तथा अनावश्यक भीड़ न लगाएं, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी
