हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई टीम गठित, रमेश पांडे अध्यक्ष व महेंद्र बिष्ट सचिव बने।
धर्मेंद्र शर्मा दर्पण न्यूज 24/7
हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन शनिवार को रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संपन्न चुनाव प्रक्रिया के बाद किया गया। चुनाव अधिकारी संजय पांडे और मनोज भंडारी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
चुनाव परिणामों के अनुसार रमेश पांडे को अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सतीश बल्यूटिया, उप सचिव के रूप में भूपेंद्र महरा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर हिमांशु कांडपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर गगनमीत सिंह का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय पांडे, सुमित गुप्ता, सुशील तिवारी और तनुजा पंत को शामिल किया गया है। वहीं अक्षय अग्रवाल को विधिक सलाहकार, एनके जोशी और आईपी सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में सुनील पाठक तथा कन्वीनर के रूप में हिमांशु कोठारी और सूरज नेगी को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. चंद्रशेखर जोशी और सुशीला मेहता सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के हितों की रक्षा और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
