नव वर्ष खुशहाली और विकास के नए द्वार खोलेगा : सांसद अजय भट्ट।
नैनीताल/उधम सिंह नगर।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नव वर्ष के अवसर पर देश, प्रदेश और अपने संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
अपने नववर्ष संदेश में सांसद श्री भट्ट ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 देश और प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
श्री भट्ट ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े जनहितकारी कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
सांसद अजय भट्ट ने नव वर्ष के अवसर पर सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष का स्वागत करने की अपील की।
