देवशयनी एकादशी पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ में हुआ दीपदान!
दर्पण न्यूज 24 7 लालकुआं। माँ अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दीपदान, विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान विष्णु और माँ अवंतिका के चरणों में दीप अर्पित किए तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। उन्होंने मंदिर समिति की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है।
इस अवसर पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, मुख्य पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, भरत पांडे, रविंद्र यादव, कमलेश यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
