खबरें शेयर करें -

हाईकोर्ट से नकल माफिया के सरगना हाकम सिंह को राहत, जमानत मंजूर!


नैनीताल।
नकल माफिया गिरोह के सरगना के नाम से चर्चित आरोपी हाकम सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर ली है। इससे पहले उसके सहयोगी पंकज गौड़ की जमानत 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है।
बुधवार को हाईकोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ के समक्ष हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने दलील दी कि हाकम सिंह के खिलाफ पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल कराने से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया है। साथ ही, मामले के एक अन्य आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
इन तर्कों को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने हाकम सिंह की जमानत मंजूर कर ली।
गौरतलब है कि पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले, 20 सितंबर को देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था।
दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड