ग्राफ़ेस्ट 2026 में डीजे रेवटेक और ब्रोकोड का धमाल, देर रात तक झूमे छात्र!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (जीईएचयू) के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘ग्राफ़ेस्ट 2026’ के दूसरे दिन संगीत और उत्साह का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध डीजे रेवटेक और ब्रोकोड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिससे पूरा परिसर देर रात तक थिरकता नजर आया।
शाम का मुख्य आकर्षण डीजे रेवटेक रहे। उन्होंने मंच संभालते ही इलेक्ट्रॉनिक संगीत की दमदार धुनों और अपने विशेष अंदाज से छात्रों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। शक्तिशाली संगीत उतार-चढ़ाव, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और दृश्य प्रभावों ने कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया। छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ उनकी धुनों पर जमकर नृत्य किया।
इसके बाद ब्रोकोड ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को और भी शानदार बना दिया। उन्होंने बॉलीवुड और इलेक्ट्रॉनिक डांस संगीत के बेहतरीन मिश्रण से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति पर छात्रों की तालियों और उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
गौरतलब है कि ग्राफ़ेस्ट 2026 के पहले दिन जैस्मिन सैंडलस ने अपनी दमदार आवाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी में चल रहा यह वार्षिक उत्सव छात्रों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का बड़ा मंच बनकर उभर रहा है, जिसमें हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
