खबरें शेयर करें -

दूध की धार में दिखा आत्मनिर्भरता का सपना!
दुग्ध उत्पादकों की गोष्ठी बनी किसानों की उम्मीदों की रोशनी
लालकुआं | दर्पण न्यूज़ 24/7
खेतों की हरियाली से निकली दूध की धार,
आज बनी किसानों के सपनों की पुकार।
सजगता, प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने
लालकुआं में दुग्ध उत्पादकों के लिए भव्य गोष्ठी का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र की 7 दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नई ऊर्जा के साथ भविष्य की दिशा तय की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुकेश बोरा ने कहा कि
दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अधिक दुग्ध क्रय करने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान तालियों की गूंज और मुस्कानों की चमक ने कार्यक्रम स्थल को उम्मीदों की मंडी में बदल दिया।
यह दृश्य बताता रहा कि मेहनत की कदर हो, तो किसान का हौसला कई गुना बढ़ जाता है।
मुकेश बोरा ने कहा कि
“दुग्ध संघ का उद्देश्य केवल दूध की मात्रा बढ़ाना नहीं,
बल्कि हर दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।”
गोष्ठी में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर भी खुलकर चर्चा हुई
और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।
कार्यक्रम में गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी एवं अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-सचिवों के साथ
दुग्ध संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को सिर्फ गोष्ठी नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य का संवाद मंच बना दिया।
कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी,
पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी,
एफ.ओ. शांति कोरंगा, दीपक असगोला, हरीश आर्या,
पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा,
मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, ग्राम प्रधान सीमा आर्या,
गोदावरी देवी (दरमोली), सुरेश चंद्र बहुगुणा, विनोद भट्ट,
जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार,
भावना आर्या तथा के.डी. रुवाली सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।