पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आया युवक सुबह बिस्तर पर मिला मृत।
दो माह पहले हुई थी शादी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा।
हल्दूचौड़। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर आए एक युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी 30 वर्षीय कमल आर्य हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत थे। उनकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी। गुरुवार को पत्नी का जन्मदिन होने के कारण वह उसे सरप्राइज देने के लिए विशेष रूप से छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद सभी ने भोजन किया और कमल अपने कमरे में सोने चले गए।
परिजनों के अनुसार, कमल को शुक्रवार सुबह हरिद्वार लौटना था। इसके लिए उन्हें लालकुआं से सुबह छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने पत्नी से समय पर जगा देने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था। सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब वह नहीं उठे तो पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। घबराई पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों की प्रारंभिक आशंका है कि युवक की मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कमल आर्य अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। शादी के महज दो माह बाद हुई उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में भी घटना से शोक की लहर है।
शुक्रवार सुबह मोबाइल का अलार्म बजने पर पत्नी ने कमल को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। शरीर में कोई हलचल न होने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हे
