🔥 रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर चलती थार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला।
दर्पण न्यूज 24×7 संवाददाता धर्मेन्द्र शर्मा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर विकास भवन के पास बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब तेज रफ्तार से चल रही एक महिंद्रा थार अचानक आग की भीषण लपटों में घिर गई। कुछ ही सेकंड में गाड़ी आग का गोला बन गई और हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार में अचानक धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि थार जलकर राख में बदल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जानहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को हादसे का जोरदार सदमा लगा है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट को वजह माना जा रहा है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कर दिया।
दर्पण न्यूज 24×7 के संवाददाता धर्मेन्द्र शर्मा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, घटना ने एक बार फिर वाहन सुरक्षा और नियमित सर्विसिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

