खबरें शेयर करें -

थाना दिवस पर आज कोतवाली रानीखेत में बैठक, गणमान्य लोगों से पहुंचने की अपील!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो रानीखेत। थाना दिवस के उपलक्ष्य में आज रविवार, 8 मार्च को प्रातः 11:30 बजे कोतवाली रानीखेत में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
कोतवाली रानीखेत की ओर से जारी सूचना में नगर के सभी गणमान्य लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर कोतवाली पहुंचकर बैठक में भाग लें और क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों को प्रशासन के सामने रखें।
थाना प्रभारी रानीखेत ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से बैठक में पहुंचकर अपने विचार रखने की अपील की है।

उत्तराखंड