डीएम ललित मोहन रयाल ने पेश की मिसाल, आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर दिया ईंधन बचाने का संदेश?
देखें वीडियो पैदल कार्यालय पहुंचकर क्या संदेश दिया जिलाधिकारी ने।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ा संदेश दिया।
डीएम ने कहा कि यदि घर और कार्यालय की दूरी कम हो तो लोगों को पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। साथ ही जहां संभव हो, वहां निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। पैदल चलने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और यह राष्ट्रहित में एक सकारात्मक योगदान है।
डीएम रयाल की यह पहल केवल एक प्रशासनिक संदेश नहीं, बल्कि समाज को व्यवहारिक सीख देने वाली पहल मानी जा रही है। ऐसे समय में जब ईंधन की खपत लगातार बढ़ रही है, तब जिम्मेदार नागरिक होने के नाते छोटी-छोटी आदतों में बदलाव बड़े परिणाम दे सकते हैं।
