खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24×7 ब्रेकिंग

राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी! ज़िम्मेदार विभागों की लापरवाही से आज फिर हुआ बड़ा हादसा।

लालकुआं।
राजमार्ग पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, और जिम्मेदार महकमे आंख मूंदे बैठे हैं। शनिवार सुबह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सामने दो कारों की जबरदस्त टक्कर के बीच एक टुकटुक चालक की जान पर बन आई। गंभीर रूप से घायल टुकटुक चालक राकेश को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली इस तरह की घटनाओं को दावत दे रही है।

जहाँ राजमार्ग प्राधिकरण सुरक्षित कट, स्पीड कंट्रोल, सिग्नलिंग सिस्टम और सर्विस रोड जैसी बुनियादी व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने की जगह “देखेंगे—करेंगे” की नीति पर टिका है, वहीं परिवहन विभाग और पुलिस केवल सुबह-शाम चालान काटकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं।
“हर दूसरे दिन हादसा हो रहा है, लेकिन न ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधर रहा और न ही ओवरस्पीडिंग पर लगाम लग रही है। सड़क पर लोगों की जान जा रही है, और विभाग सिर्फ कागज़ी कार्रवाई में व्यस्त हैं।”
इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े जनविरोध के इंतज़ार में बैठे हैं?
क्या चालान काटना ही ट्रैफिक प्रबंधन का पूरा मॉडल बन चुका है?
आखिर कब तक बेकाबू राजमार्ग लोगों की जान लेते रहेंगे?
दर्पण न्यूज 24×7 आगे भी इस मामले की सच्चाई आपके सामने लाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड