खबरें शेयर करें -

 दर्पण न्यूज 24×7
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. स्नेहपाल सिंह ‘बाबू जी’ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रुद्रपुर।

रुद्रपुर के स्थानीय होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. स्नेहपाल सिंह ‘बाबू जी’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके बड़े भाई ओमपाल सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. स्नेहपाल सिंह जी ने बाल्यावस्था में ही स्वयं को राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया था। मात्र 18 वर्ष की आयु में वे संघ के प्रचारक बने और अपना संपूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केन्द्रीय सह मंत्री तथा एकल अभियान उत्तराखण्ड संभाग के मार्गदर्शक भी रहे।

उन्होंने हरियाणा, जोधपुर और उत्तराखण्ड में संगठन मंत्री के रूप में समाज में राष्ट्र चेतना जगाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा—
“राष्ट्र व समाज को अपना जीवन अर्पित करने वाली इस पुण्य आत्मा को कोटि-कोटि नमन।”

सभा में शामिल पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी ‘बाबू जी’ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड