








🎤✨ पंखुड़ियाँ महोत्सव में सुरों का जादू: प्राची पंत बनीं वॉइस ऑफ उत्तराखंड, तृप्ति आनंद ने जीता वॉइस ऑफ कुमाऊँ
💃🕺 आज हल्दूचौड़ में मॉडलिंग व डांसिंग प्रतियोगिताओं का महासंग्राम, सुबह 10 बजे से होगी धमाकेदार शुरुआत
हल्दूचौड़।
आदर्श प्राथमिक पाठशाला हल्दूचौड़ में आयोजित पंखुड़ियाँ महोत्सव (सीजन-15) शनिवार देर शाम तक सांस्कृतिक उल्लास और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन का साक्षी बना। सुरों की इस महफिल में प्राची पंत ने ‘वॉइस ऑफ उत्तराखंड’ तथा तृप्ति आनंद ने ‘वॉइस ऑफ कुमाऊँ’ का खिताब अपने नाम कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मंच देने में पंखुड़ियाँ संस्था का योगदान अतुलनीय है, जिसे हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, सुमित बिष्ट, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी एवं नेहा बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद बमेटा, पूर्व प्रधान कैलाश दुम्का, डॉ. हिमांशु पांडे, पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, बीड़ी खोलिया, प्रमुख व्यवसायी रमेश अंडोला, समाजसेवी हेम चंद्र दुम्का, शिक्षाविद उमा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती, समाजसेवी बलवंत संभल, संस्था उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, सचिव सुमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष नवनीत चौहान, मार्गदर्शक कौस्तुभ चंदोला सहित दीपू मेहरा, ललित मोहन तिवारी, गिरीश सिंह खाती, राजेन्द्र प्रसाद, डॉली अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि आज 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से मॉडलिंग और डांसिंग प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में —
मिस उत्तराखंड, मिस्टर उत्तराखंड, क्वीन ऑफ कुमाऊँ (कुमाऊनी महिला परिधान) तथा उत्तराखंड सुपर मॉडल (किड्स फैशन शो) शामिल हैं।
वहीं डांस प्रतियोगिताओं में —
इंडियाज़ बेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, डांस परवाने और सुपर मॉम जैसे रोमांचक मुकाबले होंगे।
इन प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।
👉 पंखुड़ियाँ महोत्सव एक बार फिर साबित कर रहा है कि उत्तराखंड की माटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है।
