








रामनगर से हमारे संवाददाता करन तिवारी की रिपोर्ट!
रामनगर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक किशोरी के साथ दो नाबालिग लड़कियों ने दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया।
आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मामला नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली के ग्रामीण क्षेत्र का है यहां 14 वर्षीय बालिका के साथ दो नाबालिग आरोपियों ने शुक्रवार को जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, आरोपियों की गिरफ्ता
री के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
