मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति का गठन, लक्ष्मण खाती बने अध्यक्ष।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। नगर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति का नया चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को मंदिर समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित कमेटी में वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे को महामंत्री, धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, ए.के. गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा को मंत्री तथा कृष्ण भट्ट को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता को समिति का संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मंदिर की भव्यता व व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी सहित अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैनवाल, शंकर बिष्ट, राजेंद्र रावत, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे और ललित भट्ट समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
समिति के गठन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक सशक्त बनाएगी।
