खबरें शेयर करें -

डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में खेल उत्सव का रोमांच, पांचवें दिन सीनियर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम।

दर्पण न्यूज 24/7
खटीमा।
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी फॉर्म खटीमा में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के पांचवें दिन खेल मैदान उत्साह, प्रतिस्पर्धा और जोश से सराबोर नजर आया। आज कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि विद्यालय में वार्षिक खेलों का आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रत्येक छात्र को मैदान में अपनी क्षमता दिखाने का पूर्ण अवसर मिलता है।
प्रतिदिन की भांति आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंदीप पोखरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र राना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट, होटल मैनेजमेंट चेयरपर्सन नवीन चौहान, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विशन सिंह भंडारी, मैनेजर अंजनी विक्रम सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी अश्विनी अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार खड़क सिंह गैड़ा, दीपक फुलेरा, हरीश मेहरा, जितेंद्र पारूथी, केसर पारूथी, सूरज धामी, जितेंद्र विश्वकर्मा, राहुल, हिंदुस्तान न्यूज के पत्रकार असद जावेद, करन सतवाल, गोरखनाथ सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आज आयोजित प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबॉल, रिले रेस, टग ऑफ वॉर तथा 1000, 800, 400 और 200 मीटर दौड़ शामिल रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाउस प्रतियोगिता में डिस्कवरी हाउस और इनोवेशन हाउस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जबकि क्रिएशन हाउस भी धीरे-धीरे जीत की ओर अग्रसर होता नजर आया।
खेल महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी टीमें जीत के लिए भरपूर प्रयास करती नजर आईं। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी कुछ रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें अभिभावकों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेता अभिभावकों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन सहित हरीश भट्ट, सुरेश ओली, दिगंबर भट्ट, अशोक जोशी, भरत बिष्ट, परविंदर सिंह खाती, मनीषा कुंवर, कमल इकराल, मनीष ठाकुर, राहुल कुमार, चामू दानू, उषा भट्ट, पिंकी कापड़ी सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।