खबरें शेयर करें -

निर्धन बस्ती में पंखुड़ियाँ समिति ने बांटे वस्त्र, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने लालकुआं की एक निर्धन बस्ती में वस्त्र वितरण अभियान चलाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक कपड़े वितरित किए और मानवता, संवेदनशीलता तथा सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लौटती है, तभी सेवा कार्य का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।
उन्होंने कहा, “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करे, तो समाज में कोई भी अभावग्रस्त नहीं रहेगा।”
अभियान के दौरान अनेक परिवारों ने समिति के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य में पवन पाठक एवं राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
यह अभियान समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तराखंड