काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था यह शख्स… आखिरकार हल्दूचौड़ पुलिस ने दबोच ही लिया!
दर्पण न्यूज 24/7 | हल्दूचौड़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने अपनी सक्रियता और कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सटीक सूचना तंत्र के आधार पर वारंटी आनंद सक्सैना पुत्र जगदीश सक्सैना निवासी बैरीपड़ाव, गोला गेट, शिव मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से न्यायालय में लंबित मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही लगातार कार्रवाई से फरार अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी साथ के कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
दर्पण न्यूज 24/7
