

एनयूजेआई का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 नवंबर से, 30 को होगा समापन!
राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक के साथ शुरू होगा कार्यक्रम, देशभर से जुटेंगे पत्रकार प्रतिनिधि!
उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय तलवार ने साझा की जानकारी।
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो।
हल्द्वानी ! नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर 2026 से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। अधिवेशन के कार्यक्रम की जानकारी एनयूजेआई उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय तलवार ने साझा की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे से कैंप शुरू होगा। शाम 5 बजे राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे डिनर का कार्यक्रम रहेगा।
अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन 29 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच के बाद यूनियन के विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। रात 8 बजे डिनर का कार्यक्रम रहेगा।
30 नवंबर को सुबह 10 बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे लंच के बाद राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत समापन होगा।
एनयूजेआई की ओर से देशभर से शामिल होने वाले पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की तैयारी करें, ताकि अधिवेशन के सभी कार्यक्रमों में समय से सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम संबंधी सूचना राकेश थपलियाल, राकेश शर्मा, रामचंद्र कन्नोजिया एवं एनयूजेआई कार्यकारिणी की ओर से जारी की गई है, जिसे उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय तलवार ने साझा किया है।
