खबरें शेयर करें -

शादी सीजन से पहले 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दहशत के बीच लोग बोले—अब सिर्फ आंचल पर भरोसा!

दर्पण न्यूज 24*7

बिग ब्रेकिंग

देहरादून। शादी-ब्याह सीजन से ठीक पहले हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो संदिग्ध पनीर बरामद कर लिया। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में ले जाए जा रहे इस पनीर का न तो कोई बिल मिला और न ही फूड सेफ्टी प्रमाणपत्र। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच में पनीर को मानकों के विपरीत पाया, जिसके बाद पूरे माल को खेत में दफ्न करा दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पनीर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में विवाह समारोहों के लिए सप्लाई किया जाना था। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कम कीमत पर इसे होटलों और कैटरिंग समूहों तक पहुँचाने की योजना थी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की सेहत जोखिम में पड़ सकती थी। नकली और मिलावटी डेयरी उत्पादों की इस खेप ने शादी सीजन से पहले पूरे प्रदेश में चिंता बढ़ा दी है।

  • इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में लोगों में नकली पनीर को लेकर दहशत फैल गई है। सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक उपभोक्ता अब एक-दूसरे को सचेत कर रहे हैं और विश्वसनीय ब्रांडों का ही इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन का ‘आंचल’ ब्रांड सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। अपनी शुद्धता, गुणवत्ता और कठोर फूड सेफ्टी मानकों के लिए पहचाना जाने वाला आंचल पनीर इस समय लोगों की पहली पसंद बन गया है।

फेडरेशन के आधुनिक प्लांटों में दूध की प्रोसेसिंग से लेकर पैकिंग तक हर चरण में गुणवत्ता जांच की जाती है। किसानों से सीधे दूध संग्रह होने के कारण भी आंचल उत्पादों पर उपभोक्ताओं का विश्वास लगातार बढ़ा है। नकली पनीर के खुलासे के बाद होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और कैटरिंग समूहों ने भी आंचल के उत्पादों की मांग बढ़ा दी है।

हरिद्वार पुलिस ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि बिना प्रमाणन और मानक गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

शादी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले हुई यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य को बड़ी राहत देने वाली मानी जा रही है। नकली पनीर के खतरे के बीच उपभोक्ताओं का विश्वास आंचल जैसे विश्वसनीय ब्रांडों पर और मजबूत हुआ है।

फोटो मिलावटी नकली पनीर को नष्ट करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड