खबरें शेयर करें -

ट्रांसपोर्ट नगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार!
करन तिवारी संवाददाता दर्पण न्यूज 24/7 रामनगर (नैनीताल)। जनपद में अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर के समीप संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास दबिश दी और ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे आरोपियों को चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से 9,515 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके से ललित मोहन (36), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा
हरीश कुमार (35), निवासी जोगीपुरा, रामनगर
गोपाल सिंह (49), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा
रवीन्द्र कुमार नेगी (36), निवासी दुर्गापुरी, रामनगर
महेन्द्र (33), निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर को हिरासत में लिया है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और चालक सचिन शर्मा शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।