आज के प्रमुख समाचार
सीएम धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट, लिया आशीर्वाद
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव समाज एवं प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है।
जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मंगलवार को लोक भवन में जीओसी, उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा सैन्य और नागरिक समन्वय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने राज्यपाल से की मुलाकात
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी प्राप्त की। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं नवाचार पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।
